Live

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

पलामू में बड़ी मात्रा में कारतूस के साथ हथियार बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पूर्व पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने नक्सलियों के द्वारा छुपाये गए 994 जिंदा गोली,1 मैगजीन और एक राइफल जब्त किया है.

आपको बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली के टॉप कमांडर नितेश यादव और उसके सहयोगियों द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किसी घटना को अंजाम देने की मंशा से पिपरा थाना क्षेत्र के झरना पहाड़ के पास जमीन में छुपाकर भारी मात्रा में हथियार रखा गया है. इसकी सूचना मिलते ही एसपी रिष्मा रमेशन के नेतृत्व में छतरपुर एसडीपीओ अवध किशोर यादव और पुलिस की टीम ने स्थल से जिंदा कारतूस और हथियार जब्त किया है. पुलिस ने 994 जिंदा गोली,1 मैगजीन और एक राइफल बरामद किया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें