Live

नक्सलियों द्वारा बिछाया गया IED बम ब्लास्ट

हादसे में महिला की हुई मौत, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा:बड़ी खबर चाईबासा से जहां गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मारीदिरी के पास आज अहले सुबह नक्सलियों के द्वारा पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए आईईडी बम विस्फोट हो गया है. आईईडी ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई है. लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार अहले सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मारीदिरी के पास नक्सलियों द्वारा बिछाये गए आईईडी बम विस्फोट हो गया है. आईईडी ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई है. ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस पूरी सतर्कता बरतते हुए घटनास्थल के लिए सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी के साथ रवाना होगी. एएसपी कपील चौधरी ने घटना की पुष्टि की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें