Live

Bihar News

एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, गया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कई संगीन मामलों में पुलिस को थी तलाश

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA : गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है. पुलिस को कई संगीन मामलों में इसकी तलाश थी.

एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

इस संबंध में गया के SSP आशीष भारती ने बताया कि कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम को पुलिस ने खिजरसराय थाना क्षेत्र के जोल बिगहा गांव से गिरफ्तार किया है. इसके ऊपर एक लाख का इनाम था. यह जहानाबाद जिले के घोसी का रहने वाला है. इसके ऊपर गया, जहानाबाद और नालंदा जिले में संगीन मामले दर्ज है. कई नक्सली कांडों में पुलिस इसकी तलाश कर रही थी.

STF के सहयोग से किया गया गिरफ्तार

गुप्त सूचना मिली कि कमलेश रवानी को खिजरसराय थाना क्षेत्र के जोल बिगहा गांव के पास देखा गया है, जिसके बाद STF के सहयोग से इसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है. उन्होंने बताया कि कुख्यात और नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, कई कुख्यात की गिरफ्तारी को लेकर उन पर इनाम भी घोषित किया गया है. इसके बाद लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है. आगे भी अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें