Live

नवल किशोर यादव पर BJP का फिर भरोसा

1996 से लगातार पांच बार MLC,अब छठी बार पटना शिक्षक सीट से मैदान में उतरे

A
archana singhलेखक

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी ने डॉ.नवल किशोर यादव को लगातार छठी बार अपना उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को उनके नाम की घोषणा की। नवल किशोर यादव वर्ष 1996 से लगातार पांच बार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

बीजेपी से टिकट मिलने के बाद नवल किशोर यादव ने चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि इस बार वह छक्का मारेंगे और गेंद बाउंड्री पार करने के बजाय पवेलियन में जाकर गिरेगी। अब पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में उनके सामने अन्य दलों और उम्मीदवारों की चुनौती होगी।

डॉ. नवल किशोर यादव का जन्म 2 मार्च 1958 को सारण जिले के शीतलपुर गांव में हुआ था। उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वह पटना स्थित गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में मनोविज्ञान के व्याख्याता हैं। उन्होंने वर्ष 1988-89 में शिक्षक के रूप में नौकरी शुरू की थी।

करीब सात-आठ वर्ष बाद 1996 में उन्होंने पहली बार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधान परिषद पहुंचे। इसके बाद लगातार पांच चुनाव जीतकर उन्होंने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। विधान परिषद में उनकी पहचान शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले सदस्य के रूप में रही है।

शिक्षकों के वेतन और सेवा संबंधी मामलों को लेकर भी वह सदन में अपनी बात रखते रहे हैं। नवल किशोर यादव का दावा है कि शिक्षकों का वेतन छह हजार रुपये से बढ़कर 56 हजार रुपये तक पहुंचाने में उनकी भूमिका रही है।

बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें