नवादा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
साइबर क्राइम से जुड़े 17 आरोपी अरेस्ट, कई मोबाईल, बैंक पासबुक जब्त
नवादा : बढ़ते साइबर क्राइम को समूल नष्ट करने के खातिर नवादा पुलिस ने कमर कस लिया है। इसी कड़ी में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, डीआईयू तथा स्वाट पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 17 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों के पास से 14 मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड, एक चेकबुक, एक पासबुक तथा एक लाख 35 हज़ार 716 रुपया नकदी बरामद किया गया है।
इस बाबत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डीएस साबलाराम ने वारिसलीगंज थाने में पत्रकार वार्ता कर मामले से संबंधित जानकारी दी। एसपी के कहा कि मिल रही सूचनाओं के आधार पर पहले वेरिफाई करवाया गया, उसके बाद पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर गुरुवार शाम में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव स्थित बधार में छापेमारी की गई।
इस दौरान बधार में बैठकर साइबर अपराध से जुड़े लोग देश के विभिन्न हिस्सों के लोगो को मोबाईल फोन के माध्यम से राशि ठगते 17 लोगो को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। बाद में सघन पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने विभिन्न ठगी मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।