हमला
नवादा में छापामारी करने गई पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारी के गुर्गो ने किया जानलेवा हमला
NAWADA:-खबर बिहार के नवादा जिला से है जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार नवादा के मद्य निषेध और हिसुआ थानी की पुलिस बुधौल गांव में शराब की सूचना पर छापमारी करने गई थी जिसमें शराब कारोबारी के गुर्गो ने पुलिस टीम पर किया हमला कर दिया, जिसमे चार पुलिस कर्मी की जख्मी हो गए.स्थानीय लोगों ने बताया कि हिसुआ थाना के सहयोग से मद्य निषेध विभाग के एएसआई निलेश कुमार अपने दल- बल के साथ छापमारी करने पहुंचे थे.
पुलिस को देखते ही गांव के लोग उग्र हो गए और लाठी डंडे तथा लोहे के रड से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।इस हमले में हवलदार रामरतन प्रसाद यादव को गंभीर चोटे लगी है और उनकी वर्दी भी फाड़ दिया है। सिपाही अनिल कुमार सिंह और ड्राइवर विपुल कुमार को काफी चोट लगी है।इस घटना में सिपाही अनिल कुमार पर भी लोहे के रड से प्रहार कर जख्मी कर दिया है।चारो पुलिसकर्मी को हिसुआ समुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.वहीं इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले पर हिसुआ थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों लोग से पूछताछ किया जा रहा है,पुलिस टीम पर हमला करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।