Live

नवादा में पहले किडनैपिंग फिर मर्डर

बच्चे का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

A
ASHISH KUMARलेखक

नवादा : खबर है नवादा से जहां कुछ दिनों पहले बच्चे का अपहरण कर लिया गया था जिसका अब शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक आईटीआई के समीप मोहल्ले के रहने वाले पेशे से ट्रक ड्राइवर सुनील कुमार का पुत्र था।

पूरा मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र का है जहां आईटीआई के समीप से अपहृत बच्चे का शव आज गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में एक पहाड़ी से बरामद किया गया है। जानकारी मिली है कि मृत बच्चे की दोनों आंख फोड़ दी गई है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि पिछले 8 जनवरी को बच्चा अपने घर के पास साइकिल चला रहा था जो अचानक ही गायब हो गया। खोजबीन के क्रम में उसकी साइकिल सड़क किनारे मिली थी। तब उसके दादा देवशरण यादव ने नगर थाना में 3 लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी । जमीन की खरीद-बिक्री में विवाद को लेकर अपहरण का आरोप लगाया गया था।

वही शव बरामदगी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें