गांव में पहुंचा 8 फीट लंबा अजगर
ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ
नवादा : खबर है नवादा जिले से जहां एक विशालकाय अजगर जंगल से भटक कर एक गांव में घुस गया। तभी विशालकाय अजगर की खबर पूरे गाँव में आग की तरह फ़ैल गई। देखते ही देखते इलाके में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को तत्काल सूचना दिया लेकिन घंटो बाद वन विभाग की टीम नही पहुंची तो ग्रामीणों ने कानून को हाथ में ले लिया और फिर...
मामला जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का जहां एक विशालकाय अजगर को देख कर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को तत्काल सूचना दिया लेकिन घंटो बाद वन विभाग की टीम नही पहुंची तो ग्रामीणों ने ही रेस्क्यू कर अजगर को मार डाला। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं अजगर के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को जमीन मे दफन कर दिया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।