Live

साइबर अपराधियों का गढ़ बना नवादा

छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग, 24 लाख रुपये समेत पासबुक और ATM किए बरामद

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA :नवादा में साइबर अपराधियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ की पुलिस नवादा पहुंची है, जहां छत्तीसगढ़ पुलिस स्थानीय पुलिस की सहयोग से जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महारथ गांव में दबिश देकर एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।

साइबर अपराधियों का गढ़ बना नवादा

छत्तीसगढ़ पुलिस ने छापेमारी के क्रम में गिरफ्तार साइबर ठग के पास से 24 लाख रुपये नगद, 2 पासबुक और 2 एटीएम और 3 मोबाइल फोन को जब्त किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग देश के विभिन्न प्रांत के लोगों से विभिन्न बैंकों से सस्ते दर पर लोन आदि दिलाने और अलग-अलग तरीका अपनाकर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महारथ गांव के निवासी स्व. रवि भूषण कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है। फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर ठग को गिरफ्तार कर अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें