Hindi News / झिकरुआ गांव में विवाहिता की संदेहास्पद मौत,दहेज हत्या का आरोप

नवादा : झिकरुआ गांव में विवाहिता की संदेहास्पद मौत,दहेज हत्या का आरोप

Edited By:  |
nawada

नवादा:जिले के नरहट थाना क्षेत्र के झिकरुआ गांव में विवाहिता की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. महिला की पहचान रेखा कुमारी के रूप में हुई है. मायके वालों ने बताया कि रेखा की शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले उस पर लगातार पैसा एवं अन्य सामान घर से लाने का दबाव बना रहे थे. इसी को लेकर लगातार मारपीट की जा रही थी.

परिजनों का आरोप है कि बीती रात पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. उनका कहना है कि रेखा के शरीर पर कई गंभीर चोटों का निशान है. इस मामले में मायकेवालों ने ससुराल पक्ष के कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.