Live

संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत

मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, पति फरार

D
DESKलेखक

मुजफ्फरपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत की खबर से इलाके से सनसनी फ़ैल गयी। मृतका के मायके वालो ने दहेज़ के लिए हत्या किये जाने का आरोप लगाया है इसीबीच विवाहिता का पति फरार बताया जा रहा है।

जिले के मनियारी थाना के महमदपुर मोबारक गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय नवविवाहिता नाजनी खातून की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

फिलहाल, एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। मनियारी थानेदार अजय पासवान ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मायके पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका का पति घर छोड़कर फरार है।

मृतका की बहन ने पुलिस को बताया कि करीब चार माह पहले मो. परवेज से नाजनी खातून की शादी हुई थी। दहेज में ससुराल वालों ने डेढ़ लाख रुपये, सोने की चेन व अंगूठी मांगी थी। इसके एवज में एक लाख रुपये दिया गया था। शादी के बाद 50 हजार रुपये, चेन व अंगूठी की मांग फिर से की जाने लगी। नहीं देने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें