Live

आस्था

नवादा के मुसाफिर अजीबोगरीब तरीके से कर रहें है मां की अराधना..

A
Arun Chourasiaलेखक

Nawada:-नवरात्र में श्रद्धालु अपने-अपने तरीके से मां की पूजा पाठ और अराधना कर रहें हैं,पर नवादा के एक श्रद्धालू की अजीबोगरीब भक्ति देखने को मिली है.

जिले के कादिरगंज के निवासी मुसाफिर चौधरी अजीबोगरीब तरीके से मां की अराधना कर रहें हैं.उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.दरअसल मुसाफिर चौधरी अपनी जीभ में लोहे के 5 फीट लंबी छड़ घुसाकर मां की आराधना कर रहे हैं.उन्हें ऐसा करते देख लोगों को आश्चर्य हो रहा है.इस संबंध में मुसाफिर चौधरी ने बताया कि करीब 15 वर्षों से वे लगातार शारदीय नवरात्र में अपने जीभ में लोहे का छड़ घोपकर मां की आराधना करते आ रहे हैं.उन्होंने कहा कि मां दुर्गा में हमें अटूट विश्वास है, जिसको लेकर प्रतिवर्ष ऐसा करते हैं.

नवादा से सन्नी भगत की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें