Live

नवजात संग मां ने की ख़ुदकुशी

पारिवारिक कलह से तंग आकर उठाया जानलेवा कदम

A
ASHISH KUMARलेखक

गोड्डा : पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने नवजात बच्चे संग ख़ुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तालाब में कूद कर महिला ने जान दे दी है जिसका शव देर शाम बरामद किया गया।

आपको बता दें कि मृतका के पति ने दो शादिया कर रखी थी। मृतका की सौतन उसकी अपनी छोटी बहन ही थी जिससे आये दिन उसका झगड़ा चलता रहता था। बीते रात भी नोकझोक के बाद दोनों बहन एक साथ ही सोई थी।फिर अहले सुबह मृतक अपने नवजात बच्चे को लेकर घर से निकल गई।

दोपहर तक जब दोनों वापिस नही लौटे तो आस पास के लोगो ने पानी मे बच्चे के शव को तैरता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे और उसकी माँ के शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें