Live

नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लूट की योजना बना रहे 6 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार बरामद

A
ASHISH KUMARलेखक

नवगछिया : खबर है भागलपुर के नवगछिया इलाके से जहां पुलिस को सभी सफलता हाथ लगी है। दरअसल लूट की योजना बना रहे 6 अपराधियों को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से हथियार और कुछ कैश भी बरामद किया है। जानकारी मिल रही है कि ये अपराधी पहले भी कई लूट में शामिल रहे हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नवगछिया में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए कई अपराधी जुटे हैं। एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवगछिया बाजार से चंदन कुमार को गिरफ्तार किया, पूछताछ में उसने बताया कि नवगछिया बाजार के ग्रामीण बैंक शाखा के कर्मी दुकानदारों से रुपए लेकर रोज शाम में बैंक लौटता है ,सूचना मिली थी कि उसके पास 2 लाख रुपये है। उसी को लूटने के लिए चंदन कुमार रेकी कर रहा था। आरोपी के निशानदेही पर नवादा गांव के समीप बगीचा से झूलो यादव, रोहित कुमार ठाकुर, नीतीश कुमार, मोहम्मद बबलू, सुनील मोदी को हथियार के साथ पुलिस ने छापा मार कर दबोच लिया।

वहीँ पुलिस ने आरोपियों के पास से चार कट्टा 8 गोली 4 मोबाइल दो बाइक और 13 हजार रुपये भी बरामद किया है। जानकारी मिल रही है कि बीते दिनों परबत्ता थाना क्षेत्र में गुलाब सत्तू व्यवसाई से हुए लूट में भी यह अपराधी शामिल थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें