Live

कुशेश्वरस्थान में बड़ा नाव हादसा

12 में से 10 यात्रियों ने किसी तरह बचाई जान,2 लापता की खोजबीन जारी

A
Arun Chourasiaलेखक

DARBHANGA:-बड़ी खबर दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से है जहां कमला नदी में नाव डूब गई।इस नाव पर 12 लोग सवार थे जिसमें से 10 किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली पर दो लोग अब भी लापता हैं।इस नाव पर ज्यादातर छात्र सवार थे जो परीक्षा देने आ रहे थे। कुशेश्वरस्थान पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लापता की खोजबीन में जुटी है।

दरअसल कुशेश्वरस्थान इलाके के कोनिया गाव के पास कमला नदी में नाव डूबन गी जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई । नाव पर करीब बारह लोग सवार थे जिसमें से दस लोगो ने तैर कर अपनी जान बचाई लेकिन दो लोग अब भी लापता है। नाव पर ज्यादा छात्र सवार थे जो इंटर के परीक्षा देने के लिए कुशेश्वरस्थान आ रहे थे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी वही आनन फानन में पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुच घटना की जानकारी ली इसके अलावा लापता लोगो की तलाश के लिए SDRF और NDRF की टीम को बुलाया गया है ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें