Live

NATIONAL SPORTS DAY

CM ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया उन्हें शत-शत नमन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा- आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जोहार करता हूँ. वर्षों से सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में झारखण्ड के हमारे मेहनती युवाओं ने पहचान बनायी है. जब से आपकी सरकार बनी है, खेल संरचनाओं को सुदृढ़ कर युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर रही है. आज खेल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटे-बेटियां आगे बढ़ रहे हैं.



मुझे खुशी है कि देश में पहली बार आयोजित होने वाली एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक आयोजन भी जल्द ही रांची में होगा. इस अवसर पर सभी को पुनः हार्दिक बधाई और जोहार.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें