Live

NATIONAL NEWS

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच और डीजल तीन रुपये महंगा किया, वैश्विक ऊर्जा कीमतों के दबाव के बीच बढ़ी ईंधन की कीमतें

S
Srishtyलेखक

वैश्विक स्तर पर ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें शनिवार के शुरुआती घंटों से तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नायरा एनर्जी देशभर में 7,108 पेट्रोल पंप संचालित करती है। कंपनी की ओर से कीमत बढ़ाने के कारणों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। बताया गया है कि ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के कारण ईंधन खुदरा विक्रेताओं पर दबाव बढ़ा है।

इस साल मार्च में भी नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पांच और तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। बाद में पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद कंपनी ने एक जुलाई को यह बढ़ोतरी वापस लेते हुए दोनों ईंधनों के दाम घटा दिए थे।इधर, देश में डीजल की बिक्री सीमा को लेकर भी चर्चा चल रही है। पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने कहा है कि किसी को भी पेट्रोल-डीजल की बिक्री सीमित करने की अनुमति नहीं है। यह बयान ऐसे समय आया है जब जियो-बीपी और नायरा एनर्जी के कुछ पंपों पर डीजल की खरीद की सीमा लगाए जाने की खबरें सामने आई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, खुदरा और थोक डीजल कीमतों में बड़ा अंतर होने से कुछ औद्योगिक उपभोक्ता खुदरा पंपों से बड़ी मात्रा में डीजल खरीद रहे हैं। इससे कुछ पंपों के स्टॉक पर दबाव पड़ रहा है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें