NATIONAL NEWS
CEC ज्ञानेश कुमार को देना होगा इस्तीफा', INDIA गठबंधन की बैठक में गरजे मल्लिकार्जुन खड़गे
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक की एक अहम बैठक हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह मीटिंग बुलाई गई है। देश के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम हटाए जाने और चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह की खबरों के बीच विपक्ष ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं।"
इस महाबैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। हालांकि, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने साफ कर दिया कि 'आप' अब इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है, इसलिए वे इस बैठक में शामिल नहीं हुए, हालांकि पार्टी ईसी के खिलाफ संसद से सड़क तक लड़ने की बात कह रही है।बैठक की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भविष्य के चुनावों में ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से वोटिंग कराने और 'प्री-एसआईआर' इलेक्टोरल रोल के इस्तेमाल की जोरदार वकालत की। खड़गे ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बैठक में शामिल होने वाली 19 से ज्यादा पार्टियों की लिस्ट साझा करते हुए कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट है। वहीं दूसरी ओर, बीजेपी ने इस बैठक पर तीखा पलटवार किया है।"
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने I.N.D.I.A. गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए इसे एक 'फ्लॉप शो' करार दिया।एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा है, तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष इसे विपक्ष की हार की बौखलाहट बता रहा है। बहरहाल, इस बैठक के बाद चुनावी मैदान और संसद में सियासी पारा और चढ़ने के पूरे आसार हैं।"
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।