Live

नशे में टल्ली मिले मुखिया

कुछ दिनों पहले ही शराब ना पीने की ली थी शपथ, अब हुए अरेस्ट

A
ASHISH KUMARलेखक

कटिहार : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। सीएम नीतीश कुमार समेत बिहार के तमाम अधिकारी और मंत्री भी शराब नहीं पीने की शपथ ले चुके हैं। वहीं कई कार्यक्रमों में अलग-अलग जिलों के मुखिया, उपमुखिया समेत तमाम दूसरे जनप्रतिनिधि भी शराब नहीं पीने की शपथ लेते नजर आ जाते हैं। लेकिन कटिहार के एक मुखिया जी शपथ लेने के बाद इस शराब बंदी कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आये हैं।

मामला कटिहार के प्राणपुर के खुशालपुर गांव का है जहां नशे में टल्ली मुखिया तनवीर अहमद को NH-81 स्थित खुशालपुर गांव से पुलिस ने अरेस्ट किया है।

मुखिया नशे में धुत्त होकर अपने घर जा रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बता दें कि 28 दिसंबर को मुखिया बनने के बाद आजमनगर प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में शराब नहीं पीने और ना ही किसी को पीने देने की शपथ ली थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें