'नशा शराब में होती तो नाचती बोतल...'
बंद कमरे में लगे बार बालाओं के ठुमके, VIDEO VIRAL
शेखपुरा : शराबबंदी वाले बिहार में बार बालाओं के साथ शराब पार्टी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शेखपुरा जिले का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे कानून ताक पर रख कर कुछ युवक हाथों में शराब की बोतल लहराकर बार बालाओं संग झूम रहे हैं।
मामला शेखपुरा के बरबीघा का है जहां बंद कमरे में कुछ युवक शराब और शबाब के साथ DJ की धुन पर थिरकते नजर आए। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले पर क्या कार्रवाई करती है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।