Live

नर्सों का रिम्स परिसर में विरोध प्रदर्शन

किसी व्यक्ति ने गलत तरीके से वीडियो बना कर नर्सों का कर रहा था ब्लैकमेल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर रिम्स प्रबंधन के खिलाफ विरोध शुरु हो गया है. दरअसल रिम्स हॉस्टल में रह रहे नर्सों का किसी व्यक्ति ने गलत तरीके से वीडियो बना कर उसको ब्लैकमेल करने लगा. इसी को लेकर रिम्स के नर्स और कर्मचारियों ने रिम्स परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है.


बताया जा रहा है कि रिम्स के नर्स और कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर रिम्स परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है. मामला उस समय हुआ जब रिम्स हॉस्टल में रह रहे नर्सों का किसी ने गलत तरीके से वीडियो बना लिया और उसको ब्लैकमेल करने लगा. अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर सभी नर्सों ने गोलबंद होकर रिम्स परिसर में अपनी सुरक्षा की मांग करने लगे और रिम्स प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. कई असामाजिक तत्वों के द्वारा रिम्स परिसर में इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती है. इसकी रोक लगाने को लेकर सभी नर्सेज और रिम्स में काम कर रहे कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कई घंटे काम बाधित रखा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें