नमन : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत ददई दुबे को दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
Reported By:
naman

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता दिवंगत चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की.

बता दें कि कांग्रेस के धनबाद से पूर्व सांसद सह राज्य के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया. तबीयत खराब होने पर उनका दिल्ली में चल रहा था. उनके निधन पर सीएम हेमन्त सोरेन ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को दुख की इस घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.