Live

नमामि गंगे परियोजना का काम रोका

पटना के राजीव नगर के लोगों ने अधिकारियों पर मनमानी का लगाया आरोप

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ राजधानी पटना के लोग विरोध में उतर आये हैं और यहां चल रहे नमामि गंगे परियोजना का काम रोक दिया है।यहां के राजीव नगर , जयप्रकाश नगर के लोगों ने परियोजना के काम को रोक दिया है।

स्थानीय लोगों की मानें तो परियोजना के कर्गमचारी सड़क, नाली में गड्ढा छोड़ कर चले जाते हैं।इससे लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इनका आरोप है कि काम करने के दौरान जो गड्ढा किए जाते हैं उसको कंपंनी के द्वारा ठीक से भरा नहीं जाता है,जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई होती है।कई बार स्थानीय लोगों ने चंदा करके गड्ढा को भरवाने का किया किया है।इसलिए वेलोग परियोजना काम विरोध कर रहें हैं।

परियोजना से जुड़े अधिकारी जब आज काम कराने पहुंचे तो स्थानीय लोगों के साथ जमकर नोकझोंक हो गई। इन लोगों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए काम को रोक दिया वहीं इस संबंध में संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जो भी गड्ढा खोदा जातेा है या सड़क को तोड़ा जाता है तो उसकी मरम्मत करा दी जाती है

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें