Hindi News / डिग्री कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में संचालित करने की मांग के दौरान बिगड़ा...

नालंदा में पुलिस और छात्रों में पत्थरबाजी : डिग्री कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में संचालित करने की मांग के दौरान बिगड़ा माहौल

Edited By:  |
nalanda mein police or chatron k bich patharbazi

नालंदा:जिले के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में संचालित करने की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक रूप में तब्दिल हो गया. छात्रों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज शुरू कर दी. इस दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प होने लगे.

एनएच-431 ए स्थित टेंपो स्टैंड के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात को किया गया है. वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगरनौसा बाजार, चौक-चौराहों और वडिहा रोड पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण बताई जा रही है और पुलिस उपद्रवियों की पहचान में जुटी हुई है.