Live

नालंदा में BJP का जोरदार प्रदर्शन

मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया और राहुल गांधी का पुतला दहन,वंदे मातरम के अपमान पर आक्रोश

A
archana singhलेखक

नालंदा:15 अगस्त के मौके पर कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के अपमान के विरोध में बिहारशरीफ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया.


बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कांग्रेस पर राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की यह मानसिकता अब देश के सामने उजागर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की नीति ही राष्ट्रहित के मुद्दों का विरोध करना बन गई है. विकास कुमार ने कहा कि कांग्रेस जितना राष्ट्रविरोधी तत्वों के साथ मिलकर राष्ट्रहित का विरोध करेगी,उतना ही जनता से दूर होती जाएगी और राजनीतिक रूप से रसातल में चली जाएगी. उन्होंने कहा कि झंडोतोलन के दौरान वंदे मातरम को रोके जाने की घटना को पूरे देश ने देखा है और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.

वंदे मातरम के अपमान के विरोध में बिहारशरीफ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी, सोनिया गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें