Live

नालंदा में जमकर गरजे उपेंद्र कुशवाहा

विरासत बचाओ नमन यात्रा के दूसरे चरण पर निकले, सरकार की खामियों को गिनाया

A
ASHISH KUMARलेखक

नालंदा : जेडीयू से अलग होकर खुद की नयी पार्टी बनाने के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा पर बुधवार को नालंदा पहुंचे। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि समाजवादियों की खो रही विरासत को बचाने और उसे बढ़ाने के लिए लोगों को एकजुट कर रहे हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब समता पार्टी का निर्माण हुआ था, उन दिनों 10-12 साल तक संघर्ष चला। उस समय के लोगों ने बहुत ही कष्ट सहा। बहुत से लोगों ने कुर्बानी दी और दिन रात करने के बाद समता पार्टी को कामयाबी दिलाई। जब 1994 में समता पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ी तो नालंदा के लोगों ने लाज रखी। उस दौरान में भी अपने इलाके से विधानसभा का उम्मीदवार बना।

उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा के लोगों से कहा बिहार को बचा लीजिए। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद मेंने नीतीश कुमार को याद दिलाया कि याद कीजिये जब हम समता पार्टी के लिए घूमते थे। उस दौरान हमें अति पिछड़े लोगों ने बैठने की जगह दी थी। इन्ही लोगों ने अपने घरों में समता पार्टी का झंडा लगाया था। तो जिन लोगों ने पहले हमलोंगो को बैठने की जगह दी, उनका हक़ बनता है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें