Live

शराबबंदी की हकीकत !

नालंदा में एक नशेड़ी ने सड़क से लेकर अस्पताल तक किया हंगामा

A
Arun Chourasiaलेखक

नालंदा-खबर नालंदा से है..यहां एक शराबी ने सड़क से लेकर अस्पताल तक में जमकर हंगामा किया है जिसके बाद उसे बीम्स रेफर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में सड़क किनारे गिरे व्यक्ति को सोहसराय थाना पुलिस की पुलिस ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया ।थोड़ी देर में होश में आने के बाद नशेड़ी वहां से भागने की कोशिश करने लगा और जब कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो वह हंगामा के साथ गाली-गलौज करने लगा .

नशेड़ी के हंगामा की वजह से स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी..उसके बाद चिकित्सकों ने उसे बीम्स रेफर कर दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें