Live

थानेदार पर गिरी गाज

NALANDA में जहरीली शराब से मौत मामले में पटना IG ने लिया बड़ा एक्शन

A
Arun Chourasiaलेखक

Nalanda:नालंदा में जहरीली शराब से हुई संदिग्ध मामले पर बड़ी कार्रवाई हुई है।जोनल आईजी राकेश राठी ने सोहसराय के थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद को निलंबित कर दिया है।इस मामले में कई अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई होने की संभावना है।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पटना आईजी राकेश राठी लगातार नालंदा में कैंप कर रहें हैं.

मिली जानकारी के अनुसार अब तक इस मामले में 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कईयों का अभी भी इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि शनिवार को नालंदा को सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी इलाके में एक के बाद एक मौत हुई है।मृतक के परिजनो ने शराब पीने के बाद बीमार होने और फिर मौत होने की जानकारी प्रशासन को दी है.इस मामले में सूबे के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में हड़कंप मचा हुआ है।पूरे जिले में शराब और शराबियों के खिलाफ छापमारी अभियान तेज कर दिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें