Live

नकली नोटों का भंडाफोड़

पाकुड़ पुलिस ने नकली नोटों के साथ 3 सौदागरों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़: बड़ी खबर झारखंड के पाकुड़ से है जहां पुलिस ने नकली नोटों व उपकरणों के साथ 3 व्यक्तियों को पकड़ा है.

मामले को लेकर पाकुड़ एसपी साहिबा निधि द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने नकली नोटों व उपकरणों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल मामला पाकुड़िया थाना क्षेत्र का है जहाँ गुप्त सूचना पर पाकुड़ पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के तीन सौदागरों पर शिकंजा कसने में सफलता हासिल की है. बताया जाता है कि पाकुड़िया के राजपोखर निवासी बादशाह खान और गोड्डा सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा धमनी निवासी दीपक पंडित और चमकलाल पंडित ने मिलकर पाकुड़िया के आस पास बाज़ारों में नकली नोटों को खपाने का काम कर रहे थे. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो पुलिस टीम ने छापेमारी कर नकली नोटों के तीन सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर 500रूपए के 9 पीस और 100 रूपए के 26 नकली नोट सहित नोट छापने वाले मशीन,दो बाइक, तीन मोबाइल जब्त कर लिया है. वहीं पुलिस नकली नोटों के तीन सौदागरों को जेल भेज दिया है. नकली नोट का यह धंधा यूट्यूब से सीख कर शुरआत किया था. हालांकि अभियुक्त बादशाह खान की पत्नी को नगर पुलिस ने हाल में नगर थाना क्षेत्र से नकली नोट खपाने मामले में जेल भेजा था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें