Live

नहाने के दौरान डूबाकर कर दी थी हत्या

नाबालिग की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : खबर है सरायकेला की जहां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गुरुवारी महली की हत्या के आरोपी पति को नीमडीह थाना क्षेत्र के समानपुर टोला चिरुगोड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया है.

मामले की जानकारी देते हुए नीमडीह थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि मृतका नाबालिग था. रविवार को नहाने के दौरान उसे डूबोकर हत्या कर दी गई. 15 वर्षीय मृतका गुरुवारी महली की तीन महीना पूर्व समानपुर गांव निवासी संतोष महली के साथ प्रेम विवाह हुआ था.

शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन चल रही थी. घटना के बाद से आरोपी पति संतोष महली फरार था. आज सरायकेला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें