नगर निकाय चुनाव 2026 : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची नगर निकाय चुनाव को लेकर महापौर प्रत्याशी रमा खलखो के पक्ष में लोगों से किया संवाद

Edited By:  |
nagar nikai chunav 2026

रांची : झारखंड के मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची के नामकुम क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर आयोजित संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ संवाद किया. बैठक में नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनज़र महापौर पद की उम्मीदवार रमा खलखो के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज करने,प्रत्येक मतदाता तक विकास का संदेश पहुँचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई.

इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह चुनाव केवल एक पद का नहीं,बल्कि रांची के भविष्य और उसके विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण चुनाव है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ जनता के बीच जाएँ,सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचाएँ और एक स्वच्छ,सशक्त एवं विकसित रांची के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएँ.

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस नेत्री रमा खलखो भारी मतों से विजयी होंगी और रांची के समग्र विकास का नया अध्याय शुरू होगा.