Live

नगर निगम के आयुक्त के घर विजिलेंस की रेड

आय से अधिक संपत्ति मामले में हो रही कार्रवाई

A
ASHISH KUMARलेखक

इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है रोहतास जिला से जहां विजिलेंस की रेड से हड़कंप मच गया है। आज सुबह से ही नगर निगम के आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता के घर पर विजिलेंस की रेड पड़ी है।

पूरा मामला रोहतास जिला के सासाराम से जहाँ नगर थाना क्षेत्र के डीएम कॉलोनी में नगर निगम के आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता के घर विजिलेंस की रेड की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है।

बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की श्रृंखला में इसे जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावे निगरानी की टीम सासाराम के समाहरणालय स्थित भू अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में भी जांच कर रही है। सुबह से ही भू अर्जन विभाग तथा नगर निगम के विभिन्न फाइलों को खंगाला जा रहा है।

विजिलेंस की टीम लगातार राजेश कुमार गुप्ता को लेकर विभिन्न कार्यालयों में घूम रहे हैं। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई की जल्द ही डिटेल्स दी जाएगी। जानकारी मिल रही है की अररिया के फारबिसगंज में भू अर्जन पदाधिकारी के पैतृक घर भी छापामारी चल रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें