Live

JHARKHAND NEWS

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने 25 वर्षों से लंबित 118 पेंशन मामलों का किया समाधान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

Ranchi : रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शुक्रवार को पेंशन शाखा और स्थापना शाखा के समन्वित प्रयासों से लगभग 25 वर्षों से लंबित मामलों का समाधान किया। नगर आयुक्त ने बताया कि पारिवारिक पेंशन के 133 आवेदन आए थे। इनमें से 118 आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन किया गया। 15 आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की कमी समेत अन्य कारणों से अस्वीकृत किए गए। निगम के पेंशनधारियों को मासिक पेंशन का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षों पुरानी संचिकाओं का गहन अवलोकन और अभिलेखों की विस्तृत जांच की गई।

प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से संबंधित लाभुकों को सूचना दी गई। संबंधित पेंशनधारियों और उनके परिजनों से व्यक्तिगत संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदनों ओर दस्तावेजों का सत्यापन और मैपिंग किया गया। इसके अलावा लगातार समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पेंशन शाखा और स्थापना शाखा के पदाधिकारियों और कर्मियों के समन्वित प्रयासों से मामलों का निष्पादन संभव हुआ।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि लगभग 25 वर्षों से लंबित मामलों का निषपादन रांची नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र लाभुक अब तक पेंशन के लाभ से वंचित रह गया है तो उसका आवेदन प्राप्त करें। नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर समयबद्ध पेंशन भुगतान सुनिश्चित करें। पेंशन और पारिवारिक पेंशन के मामलों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।

रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें