Live

तालाब में फंस गए नागालैंड के मंत्री

मुश्किल से खींचकर लोगों ने निकाला बाहर, वीडियो वायरल

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : अक्सर ही अपने पोस्ट और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले नागालैंड के मंत्री और बीजेपी नेता तेमजेन इमना एक बार फिर चर्चा में नजर आ रहे हैं। अभी कुछ देर पहले ही उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसमे वो तालाब में बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो सामने आते ही फैंस भी काफी मजे ले रहे हैं।


अपने चुटीले बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले तेमजेन कई बार खुद का भी मजाक उड़ाने में कसर नहीं छोड़ते। अब उन्होंने अपना खुद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देखा सकता सकता है कि वह एक तालाब में फंस गए हैं और बाहर निकलने के लिए जद्दोजेहद कर रहे हैं। उनके सहयोगी उन्हें निकलने में मदद भी करना चाहते हैं, हालांकि वह खुद किसी तरह से बाहर निकलते हैं।


तेनजेम इमना अलोंग ने पोस्ट साझा कर कहा कि "आज जेसीबी का टेस्ट था! नोट: यह सब एनसीएपी रेटिंग के बारे में है, गाड़ी खरीदने से पहले एनसीएपी रेटिंग जरूर देखें, क्योंकि ये आपकी जान का मामला है!!" इसी वीडियो में वह तालाब में फंस गए और कुछ लोग उन्हें बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। किसी तरह दूसरों की मदद से वह सड़क पर पहुंच गए। वीडियो में तेनजेम चुटकी लेकर कहते नजर आ रहे हैं कि 'सबसे बड़ा मच्छी मैं ही हूं आज, मैं तो सोचा पानी में इतना बड़ा नहीं होगा।' इसके बाद वह तालाब से निकले और अपने साथियों से बोला कि मेरी कुर्सी कहां है, आज तो मैं सबसे बड़ा मच्छी (मछली) बन गया।


वहीं इस वीडियो पर नेटीजंस मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या महाराज, कहां फंस गए आप, जब जेसीबी पास में था, तो यूज करना था ना, इतनी एनर्जी वेस्ट कर दिए।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हमें अपने देश में उनके जैसे राजनेताओं की जरूरत है। इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए भी आपको ऐसा नहीं लगेगा कि वह भारत के सबसे बड़े राजनेताओं में से एक हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें