Live

BREAKING

नागालैंड में बिहार के 4 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत, कटिहार में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

D
DESKलेखक

PATNA : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नागालैंड में हुए एक सड़क हादसे में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई है। जैसे ही यह खबर उनके गांव पहुंची वैसे ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सारे मजदूर मैजिक में सवार थे तभी एक टैंकर ने उन्हें कुचल दिया।

ताजा अपडेट के अनुसार चारों मृतक कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत के राजजीगंज गांव के रहने वाले थे। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूरों का शव नागालैंड से पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा। खबर की जानकारी मिलने के बाद कोढ़ा की विधायक कविता पासवान मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची। उन्होंने परिवार के लोगों को हर संभव सरकारी मदद पहुंचाने का भरोसा दिलाया। दूसरी ओर बिहार सरकार ने मृतक के परिजनों को दो—दो लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

बताते चले कि सभी मजदूर कुछ दिन पहले नागालैंड गए थे। वहां भवन निर्माण में मजदूरी करते थे। एक साइट से दूसरे साइट जाने के दौरान यह घटना हो गई।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें