Live

नाबालिग से गैंग रेप

पुलिस ने आरोपी 4 युवकों को अरेस्ट कर भेजा जेल, 8 नामजद एवं 2 अज्ञात के विरुद्ध FIR दर्ज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से जहां लिट्टीपाड़ा के सिमलोंग ओपी क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर थाना में 8 नामजद एवं 2 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज किया गया.


मामले में एसडीपीओ अजित कुमार बिमल ने बताया कि 24 फरवरी को सिमलोंग ओपी क्षेत्र में फुटबॉल खेल में मेला का आयोजन चल रहा था.जहां नाबालिग बच्ची रातभर मेला देखने के बाद सुबह जब अपने घर जा रही थी.इसी दौरान उसे अकेला देख करीब दस मनचले लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.मामले को लेकर थाना में 8 नामजद व 2 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने टीम गठित कर साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र से चार आरोपी युवकों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस धड़ पकड़ में जुटी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें