Live

नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म

सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल, जांच में जुटी पुलिस

A
ASHISH KUMARलेखक

सुपौल : खबर है सुपौल से जहां एक नाबालिग लड़की को गांव के ही कुछ युवकों ने पहले अगवा किया फिर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है। इस दौरान कुछ युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर दाल दिया जो अब वायरल हो रहा है।

मामला सुपौल सदर थाना इलाके का है। पीड़िता ने सुपौल सदर थाना में उन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि घटना 19 मार्च की है। घटना उस वक़्त हुई जब नाबालिग शौच करने खेत गई हुई थी। उसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इधर पीड़ित के पिता ने उन आरोपियों के खिलाफ सुपौल सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है तो पुलिस के अधिकारी इस बाबत कांड अंकित कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुट गए है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें