Hindi News / बाइक पर शव मिलने पर सनसनी,FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या : बाइक पर शव मिलने पर सनसनी,FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

Edited By:  |
muzzafarpur mein yuvak ki hatya

मुजफ्फरपुर:जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक का शव बाइक पर बैठी अवस्था में मिला है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. पुलिस एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच में जुट गई है.

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित कोलूहा पैगम्बरपुर चौर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोतीपुर निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर शहर में किराये के मकान में रहकर काम करता था.

स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को बाइक पर बैठाकर वहां छोड़ दिया. लोगों की नजर पड़ने के बाद इसकी सूचना तत्काल अहियापुर थाना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया,जिसने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए.

एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगी है. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मृतक का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. वहीं, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है.