मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग : तीन लोगों की मौत की सूचना,अग्निसमन टीम ने पाया काबू
Edited By:
|
Updated :04 Jun, 2026, 11:37 AM(IST)
मुजफ्फरपुर: जिले के ब्रमपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग लगने से कई लोगों की जान चली गई है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर जब अग्निसमन टीम पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना पर पहुंचे मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत होने की सुचना मिली है.