मुजफ्फरपुर में पुलिस एनकाउंटर
बैंक लुटेरों से हुई मुठभेड़, 3 को लगी गोली
मुजफ्फरपुर : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बिहार के मुजफ्फरपुर से जहां बैंक लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। डीएसपी मनोज पांडे के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में पुलिस ने 3 अपराधियों को गोली मार दी है। सभी अपराधी घायल बताये जा रहे हैं।
मामला मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बैंक लूट के दौरान ही मौके पर पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 3 अपराधियों को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने तीनों अपराधियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीम ने अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।
अपडेट जारी
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।