Live

मुजफ्फरपुर में पुलिस पर हमला

शराब तस्करों ने की ईंट- पत्थर की बरसात, थानाध्यक्ष समेत कई घायल

A
ASHISH KUMARलेखक

मुजफ्फरपुर : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया है। अचानक हुए इस हमले में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शराब की सूचना मिलने पर छापेमारी के लिए पहुंची थी टीम तभी पहले से घात लगा कर बैठे तस्करों ने लाठी डंडे और ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया है।

मामला मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बैकटपुर में शराब कारोबार की सूचना मिलने पर पहुंची मुसहरी पुलिस पर तस्करों ने जानलेवा हमला बोल दिया है। इस हमले में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय PHC में कराया जा रहा है।

वहीँ पुलिस कर्मियों ने बताया कि शराब की सूचना पर जैसे ही टीम पहुंची पहले से घात लगाकर बैठे शराब तस्करों ने लाठी डंडे और ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया है। तस्करों के इस हमले में कई जवान घायल हुए हैं। पुलिस जिप्सी को भी नुकसान हुआ है।

चन्दन चौधरी की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें