Live

मुजफ्फरपुर में ग्रामीण बैंक लूट

कर्मी को बंधक बना वारदात को दिया अंजाम, अब CCTV छान रही पुलिस

A
ASHISH KUMARलेखक

मुजफ्फरपुर : बड़ी खबर है मुजफ्फरपुर से जहां दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक लूट से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े तीन बजे 4 की संख्या में आये अपराधियों ने बैंक कर्मी को हथियार के दम पर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गए।


मामला मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरीगामा इलाके का बताया जा रहा है जहां चार की संख्या में आए अपराधियों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में लूट को अंजाम दिया है। हथियार के दम पर बंधक बना लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बैंक कर्मियों ने बताया कि 10 लाख के करीब राशि की लूट अपराधियों के द्वारा की गई है।


वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि 4 की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें