परिवार में मचा कोहराम : मुजफ्फरपुर में बिजली करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो की मौत..कई झुलसे

Edited By:  |
muzaffarpur me current se bada hadsa.

मुज़फ़्फ़रपुर:-बड़ी खबर बिहार के मुजफ्परपुर से है..यहां बिजली करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार को दो लोगों की मौत हो गी है जबकि कई अन्य झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा जिले के करजा थाना क्षेत्र के झखड़ा शेख में हुई है.मिली जानकारी के अनुसार बिजली के करंट से एक ही परिवार के दो लोगो की मौत हुई,वही दो अन्य झुलस कर जख्मी हुए हैं,जिन्हें मड़वन पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.महिलाओं को रो-रोकर बुरा हाल है.