Live

BJP ने झोंकी ताकत

मुजफ्परपुर के पारू में नीतीश सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा नेता..

A
Arun Chourasiaलेखक

मुजफ्फरपुर- नए साल में Bjp की बड़ी जनसभा बिहार के मुजफ्फरपुर के पारू हाई स्कूल के मैदान में आयोजित की गई है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही बिहार एवं बिहार से जुड़े पार्टी के नेता एवं मंत्री शामिल हो रहें हैं.

वैशाली लोकसभा क्षेत्र में इस जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बिहार की महागठबंधन सरकार के खिलाफ बीजेपी नेता हमला कर रहें हैं.सीएम नीतीश कुमार के साथ ही तेजस्वी एवं आरजेडी के खिलाफ भी ये नेता बोल रहें हैं और वर्तमान सरकार को जनविरोधी बात रहें हैं.जनसभा के मंच पर जेपी नड्डा के साथ ही केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष विजय चौधरी,सम्राट चौधरी,पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत बिहार के कई पमुख पार्टी पदाधिकारी,सरकार के पूर्व मंत्री,विधायक और विधान पार्षद शामिल हैं.इन सभी नेताओं ने अपने संबोधन में केन्द्र की मोदी सरकार का तारीप करते हुए विरोधी जेडीयू आरजेडी एवं महागठबंधन सरकार की खिलाफत की.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें