टूटी पटरी
ट्रैकमैन की सतर्कता से मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर टला बड़ा हादसा
Desk:-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया..दरअसल इस रेलखंड के रामदयालु स्टेशन के पास रेल पटरी 6 इंच तक चटक गई थी,जिस पर ट्रेन क्रास करने पर हादसा हो सकता था,पर समय रहते ट्रैक मैन की नजर इस पर पड़ गई जिसके बाद उसने रामदयालु स्टेशन अधीक्षक और कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी .जानकारी के तुरंत बाद ही इसी ट्रेक पर आ रही 05253 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्रा मेमो ट्रेन को रोक दिया गया जिससे हादसा होते होते बच गया.
इसके बाद रेलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंचकर चटकी रेलवे ट्रैक को ठीक किया और उसके बाद इस रेलवे ट्रैक से परिचालन शुरू करिया गया.इस बीच मेमो ट्रेन को 2 घंटा से ज्यादा देर तक रोका गया जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।