Live

मुजफ्फरपुर के कारोबारी का बेटा लापता

परिजनों ने पुलिस पर FIR दर्ज न करने का लगाया बड़ा आरोप, इलाके में मची सनसनी

P
Prasoon Pandeyलेखक

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के भीखनपुर गांव निवासी कारोबारी गोपाल सिंह का बेटा नमन सिंह पिछले दो दिनों से लापता है। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले जब वो घर से निकला, उसके बाद वापस नहीं आया। इसके बाद खोजबीन के दौरान मुंगेर के सुल्तान बाबू घाट पर नमन की गाड़ी बरामद होने की जानकारी मिली, लेकिन उनका बेटा अभी तक नहीं मिला है।

परिजनों ने मुंगेर और मुजफ्फरपुर में एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस के पास पहुंचने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर परिजन अब पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी शिकायत दर्ज की जाए।

परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है और वे जल्द से जल्द अपने बेटे के वापस लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाने की अपील की है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें