Hindi News / एटीएस की बड़ी कार्रवाई से बिहार समेत देशभर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुजफ्फरपुर का मुस्तफा निकला पाकिस्तानी जासूस : एटीएस की बड़ी कार्रवाई से बिहार समेत देशभर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Edited By:  |
Mustafa of Muzaffarpur turns out to be a Pakistani spy

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिहार एटीएस ने मुस्तफा नाम के युवक को पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी के तार पाकिस्तान के चर्चित तस्कर और संदिग्ध नेटवर्क संचालक शहजाद भट्टी से जुड़े मिले हैं। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं।

बताया जा रहा है कि एटीएस को लंबे समय से मुस्तफा की गतिविधियों पर शक था। गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने मुजफ्फरपुर के रतनपुर इलाके में छापेमारी की और आरोपी को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों से कई संदिग्ध चैट, फोटो और वीडियो बरामद किए गए हैं। एजेंसियों को आशंका है कि संवेदनशील सूचनाएं एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए पाकिस्तान तक पहुंचाई जा रही थीं।

सूत्रों के अनुसार मुस्तफा सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विदेशी नेटवर्क के संपर्क में था। एटीएस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या फिर उसके साथ और लोग भी जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसियां उसके बैंक खातों, कॉल डिटेल और डिजिटल गतिविधियों की भी गहन जांच कर रही हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद बिहार समेत देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है। एटीएस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट