Live

मधुबनी में छेड़खानी के विरोध पर हत्या

अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

V
vivek pandeyलेखक

मधुबनीमें बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के पिता समेत दो लोगों को गोली मार दी है. युवती के पिता जख्मी हो गये, जबकि गोली लगने से दूसरे शख्स की मौत हो गई. घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देउरी गांव की है.

बेनीपट्टी थाना इलाके में अपराधियों ने छेड़खानी के विरोध करने पर दो लोगों को गोली मार दी. जिसमें एक की मौत हो गई. जबकि युवती के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हे DMCH रेफर कर दिया गया है. मृतक की पहचान गांव के ही मोहम्मद जाहिर के रूप में की गई है .

बताया जाता है कि युवती घर के दरवाजे पर बैठी हुई है. उसी दौरान एक अपराधी उसके साथ छेड़खानी करने लगा. युवती के पिता और सड़क पर घूम रहे एक शख्स ने विरोध किया तो अपराधी ने दोनों को गोली मार दी और भाग गया. परिजन और ग्रामीणों ने दोनों को बेनीपट्टी अनुमंडल हॉस्पिटल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर कर दिया. गोली चलाने वाले युवक की पहचान गिरधारी झा के रूप में की गई है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए मधुबनी सदर हॉपिटल भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है.

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें