Live

अरवल में महिला की हत्या

अपराधियों ने मर्डर कर चलती गाड़ी से फेंका शव, इलाके में सनसनी

V
vivek pandeyलेखक

अरवलजिले के सदर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव के समीप खगोल-बारुण सोन कैनाल पथ पर एक अज्ञात महिला की शव बरामद हुई है। महिला की किसी दूसरे जगह पर अपराधियों ने हत्या कर शव को फेंक दिया। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश देखकर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।

एफएसएल की टीम के द्वारा जांच का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला को हत्या कर चलती गाड़ी से फेंका गया है। महिला के नाक से निकल रही है इससे प्रतीत हो रहा है कि हत्या के तुरंत बाद ही महिला की लाश को सोन कैनल रोड पर अपराधियों ने फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। महिला ब्लैक शर्ट और काला जींस पहनी हुई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें