Live

नवादा में भूमि विवाद में रिश्तों का कत्ल

बेरहम भतीजा बना चाचा का हत्यारा, पीट-पीटकर मार डाला

V
vivek pandeyलेखक

नवादा में जमीन के लिये भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी. घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव की है. यहां भूमि विवाद चाचा और भतीजे के बीच मारपीट हुई. इस दौरान भतीजे ने चाचा को कुदाल से पीट-पीटकर घायल कर दिया. गंभीर हालत में उन्हे PMCH में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

आरोपी ने खुद थाने में किया सरेंडर

बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी. जब घायल शख्स की मौत हुई तो वारिसलीगंज थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. हत्या के बाद से आरोपी फरार था. हालांकि पुलिस की दबिश की वजह से बाद में वो थाने में सरेंडर कर दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें